Edited By Vijay, Updated: 10 Apr, 2021 05:01 PM
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने प्रदेश मामलों के प्रभारी अमरप्रीत सिंह लाली व सहप्रभारी दामन बाजवा की अनुमति से कार्यकारिणी को...
शिमला (ब्यूरो): सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने प्रदेश मामलों के प्रभारी अमरप्रीत सिंह लाली व सहप्रभारी दामन बाजवा की अनुमति से कार्यकारिणी को निरस्त किया है, साथ ही पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए युवा कांग्रेस सुजानपुर विधानसभा अध्यक्ष राजीव कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके तहत स्पष्ट करने के लिए कहा गया है कि उन्होंने अपनी संबंधित कार्यकारिणी का गठन किसकी अनुमति से किया। निगम भंडारी ने राजीव कुमार को तीन दिनों के भीतर पूरे मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।