Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Aug, 2026 02:49 PM

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार की मंजूरी के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त सदस्यों की सूची...
कांगड़ा (राहुल राणा) : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार की मंजूरी के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त सदस्यों की सूची जारी की गई है। नई कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से लागू होगी, जिसके अध्यक्ष राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा हैं।
6 वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 11 उपाध्यक्ष नियुक्त
जिला कांग्रेस कमेटी में 6 वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें हरि ओम शर्मा, अमित कुमार चौधरी (लक्की), संसार सिंह राणा, ओम बहादुर गुरंग, प्रताप रियार और केवल चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा 11 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें नीलम मलिक, राजेश कपूर, जराम सिंह ठाकुर, प्रदीप वर्मा, एच. कैप्टन बलजीत सिंह बदवाल, सुशील मिंटू, कुशल सिंह सापेहिया, धर्मिंदर शर्मा, अमित शर्मा, सुनील बालोरिया और कश्मीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव संगठन की जिम्मेदारी मोहिंदर सिंह को दी गई है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी में 14 महासचिव और 15 सचिव नियुक्त किए गए हैं। नई टीम में कांगड़ा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं को जगह दी गई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास माना जा रहा है।
सोशल मीडिया और मीडिया की भी जिम्मेदारी तय
अनिता राणा को सोशल मीडिया कम जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। वहीं राजीव महाजन को कोषाध्यक्ष और पंकज कुमार पंकू को मीडिया को-ऑर्डिनेटर कम जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिला कांग्रेस कमेटी की नई टीम तत्काल प्रभाव से काम करेगी। साथ ही पूर्व विधायक, पीसीसी सदस्य, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, बीडीसी अध्यक्ष और अन्य जिला स्तरीय संगठनों के प्रमुख भी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में सदस्य के रूप में शामिल होंगे। नई कार्यकारिणी के गठन से कांगड़ा जिले में कांग्रेस संगठन को और सक्रिय करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए पार्टी को मजबूत करने की उम्मीद है।

अनुराग बोले- उम्मीद है सभी कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे
राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सभी सम्मानित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ''सभी की नियुक्ति संगठन के प्रति आपकी निष्ठा, मेहनत और समर्पण का सम्मान है। मुझे विश्वास है कि सभी मिलकर कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करेंगे तथा जनता की आवाज को मजबूती से उठाते हुए जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे। सब मिलकर एकजुटता, समर्पण और संगठन की मजबूती के साथ हम मिलकर कांगड़ा की आवाज़ को और बुलंद करेंगे।''
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें