बोर्ड परीक्षाओं के लिए फ्लाइंग स्क्वायड में अब दिखेंगे नए चेहरे, बदल जाएगा ट्रैंड

Edited By kirti, Updated: 11 Feb, 2020 11:35 AM

new faces will now be seen in flying squad

बोर्ड परीक्षाओं के लिए गठित होने वाले फ्लाइंग स्क्वायड में अब नए चेहरे नजर आएंगे। विभाग नए सिरे से फ्लाइंग स्क्वायड का गठन करेगा। इसमें उन शिक्षकों को स्क्वायड में शामिल किया जाएगा जो पहले स्क्वायड में नहीं रहे। वहीं तेज-तर्रार शिक्षकों को इसमें...

चम्बा : बोर्ड परीक्षाओं के लिए गठित होने वाले फ्लाइंग स्क्वायड में अब नए चेहरे नजर आएंगे। विभाग नए सिरे से फ्लाइंग स्क्वायड का गठन करेगा। इसमें उन शिक्षकों को स्क्वायड में शामिल किया जाएगा जो पहले स्क्वायड में नहीं रहे। वहीं तेज-तर्रार शिक्षकों को इसमें अधिमान दिया जाएगा। निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिलों के शिक्षा उपनिदेशकों को यह आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द फ्लाइंग स्क्वायड के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मार्च से प्रदेश भर के स्कूलों में दसवीं व जमा दो कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया जाएगा।

इसका गठन जिला स्तर पर किया जाएगा। चार सदस्यीय फ्लाइंग स्क्वायड में लैक्चरर, टी.जी.टी., सी.एंड.वी. व डी.पी.ई. को शामिल किया जाएगा। खास बात यह है कि इससे पहले जो शिक्षक फ्लाइंग स्क्वायड में रहे हैं उन्हें रिपीट नहीं किया जाएगा। इस बार नए शिक्षकों को ही स्क्वायड में जगह मिलेगी। यह सभी शिक्षक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से चयनित किए जाएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है। इससे पहले हर बार पुराने चेहरे ही फ्लाइंग स्क्वायड में रिपीट किए जाते थे। विभाग एक बार फ्लाइंग स्क्वायड का गठन कर देता था और कई सालों तक बार-बार उन्हीं शिक्षकों को इसमें शामिल किया जाता था। इससे फ्लाइंग स्क्वायड में शामिल शिक्षक अपने घरों के आसपास के स्कूलों में दबिश देकर मात्र औपचारिकताएं पूरी कर लेते थे।

वह इस कार्य को गंभीरता से नहीं लेते थे। इस कारण नकल को रोकने की मुहिम सिरे नहीं चढ़ पाती थी। यही नहीं कई बार उडऩदस्ते परीक्षा केंद्र के अंदर तक नहीं पहुंचते थे। परीक्षा केंद्र के बाहर ही स्कूल स्टाफ के साथ बातचीत के बाद वापस लौट आते थे। वहीं जिस स्कूल में अपने सगे-संबंधी व रिश्तेदार होते थे उन स्कूलों में जाने से गुरेज करते रहे हैं। इसको देखते हुए विभाग ने अब नए सिरे से फ्लाइंग स्क्वायड के गठन की योजना बनाई है। इसके लिए बकायदा सभी जिलों के उपनिदेशकों से सुझाव भी लिए गए। बताया जा रहा है कि अब हर साल इसी तरह की व्यवस्था रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!