Edited By Vijay, Updated: 07 Jul, 2019 05:28 PM
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ कुल्लू का जनरल हाऊस रविवार को बदाह में हुआ, जिसमें प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। बैठक में सर्वसहमति से इंद्र सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंज लाल ठाकुर, महासचिव बिहारी लाल...
कुल्लू (दिलीप/मनमिंदर): राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ कुल्लू का जनरल हाऊस रविवार को बदाह में हुआ, जिसमें प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। बैठक में सर्वसहमति से इंद्र सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंज लाल ठाकुर, महासचिव बिहारी लाल परमार, कोषाध्यक्ष प्रेम महंत, महालेखाकार पवन कुमार, मुख्य सलाहकार तिलकराज, संयुक्त सचिव रविंद सिंह ठाकुर, उपप्रधान भारस्कर चंद को चुना गया। महिला विंग में प्रधान दीपिका शर्मा को बनाया गया। इससे पहले बैठक में वर्ष 2015-2019 तक संघ के आय-व्यय का विवरण पेश किया गया।
बता दें कि रविवार को बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने अपने इस्तीफे की पेशकश की। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया आरंभ हुई। इस दौरान प्रधान पद के लिए इंद्र सिंह ठाकुर का नाम मनोनित हुआ लेकिन विपक्ष में कोई भी सदस्य न होने से वह सर्वसहमति से अध्यक्ष चुने गए। इसी तरह अन्य सदस्य भी निर्विरोध ही चुने गए। संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से जुड़े मसलों को प्रमुखता के साथ सरकार के समक्ष रखा जाएगा।