Edited By Simpy Khanna, Updated: 16 Nov, 2019 12:00 PM
हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीते दिन मत्स्य विभाग की तरफ से गोबिंद सागर, कोलडैम, गम्भरोला व सीरखड्ड में एंगलिंग प्रतियोगिता को आयोजन किया गया, जिसमें बिलासपुर सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के 44 एंग्लरों ने भाग लिया।
बिलासपुर (मुकेश) : हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीते दिन मत्स्य विभाग की तरफ से गोबिंद सागर, कोलडैम, गम्भरोला व सीरखड्ड में एंगलिंग प्रतियोगिता को आयोजन किया गया, जिसमें बिलासपुर सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के 44 एंग्लरों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में अधिकतम वजन वाली मछली पकड़ने वाले एंगलर में चंडीगढ़ के पारस प्रथम, दिल्ली के शिवकुमार दूसरे स्थान पर तथा गुरदासपुर के अब्दुल हवीज तीसरे स्थान पर रहे। जबकि अधिकतम संख्या में मछली पकड़ने वाले एंग्लरों में चंडीगढ़ के सुरेन्द्र प्रथम, दिल्ली के शिवकुमार व मोहाली के अशरफ अलीखान सयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर तथा गुरदासपुर के अब्दुल हाफिस व चंडीगढ़ के राजेन्द्र संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
मत्स्य विभाग हिमाचल के निदेशक सतपाल मेहता ने बताया की प्रदेश में एंगलिंग को पर्यटन के साथ जोड़ने के भी प्रयास किये जा रहे हैं और अगली बार इस प्रतियोगिता का बड़ा आयोजन किया जायेगा।