Edited By Ekta, Updated: 06 Jun, 2019 01:41 PM
हिमाचल प्रदेश में स्थित मैडीकल व डैंटल कॉलेजों में दाखिला राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एन.ई.ई.टी.-यू.जी.) 2019 की मैरिट के आधार पर मिलेगा। प्रदेश में स्थित विभिन्न मैडीकल व डैंटल कॉलेजों में दाखिला एन.ई.ई.टी.-यू.जी. 2019 के आधार पर मिलेगा।...
शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश में स्थित मैडीकल व डैंटल कॉलेजों में दाखिला राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एन.ई.ई.टी.-यू.जी.) 2019 की मैरिट के आधार पर मिलेगा। प्रदेश में स्थित विभिन्न मैडीकल व डैंटल कॉलेजों में दाखिला एन.ई.ई.टी.-यू.जी. 2019 के आधार पर मिलेगा। इसके लिए इस प्रवेश परीक्षा में बैठे उम्मीदवारों को प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से जारी होने वाले काऊंसलिंग फार्म को भरना होगा। प्रदेश में स्थित मैडीकल व डैंटल कॉलेजों के अलावा भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी किए गए।
आदेशों के अनुसार बी.ए.एम.एस./ बी.एच.एम.एस. पाठ्यक्रमों के लिए हिमाचल प्रदेश में स्थित सभी सरकारी व गैर-सरकारी आयुर्वैदिक एवं होम्योपैथी कालेजों में दाखिला भी उक्त प्रवेश परीक्षा की मैरिट के आधार पर ही किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मैडीकल व डैंटल कॉलेज के अलावा बी.ए.एम.एस./ बी.एच.एम.एस. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग-अलग काऊंसलिंग फार्म जारी होंगे। इससे पहले प्रदेश का मैडीकल शिक्षा विभाग हाल ही में सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित किए गए 10 फीसदी पदों का रोस्टर जारी करेगा। काऊंसलिंग फार्म भरने वाले उम्मीदवारों की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अलग से मैरिट सूची जारी करेगा।
एन.ई.ई.टी.-यू.जी. 2019 बीते 5 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें हिमाचल प्रदेश में 7 हजार से अधिक उम्मीदवार बैठे थे। एन.ई.ई.टी.-यू.जी. 2019 राष्ट्रीय परीक्षा एजैंसी द्वारा आयोजित की गई थी। बुधवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजैंसी ने एन.ई.ई.टी.-यू.जी. 2019 का परिणाम घोषित किया। अब एम.बी.बी.एस. व बी.डी.एस. के अलावा बी.ए.एम.एस./ बी.एच.एम.एस. कोर्सों में प्रवेश के लिए काऊंसलिंग फार्म व काऊंसलिंग शैड्यूल हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुमोदन के उपरांत ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करते समय जारी किया जाएगा।