दूसरे नवरात्रे पर नयना देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश(Video)

Edited By kirti, Updated: 07 Apr, 2019 11:11 AM

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में रविवार को नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने मां के दरबार में आकर शीश नवाया व आशीर्वाद प्राप्त किया। बताया जा रहा है कि लगभग 50 हजार भक्तों ने परिवार सहित मां की पूजा अर्चना की।...

बिलासपुर(मुकेश): विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में रविवार को नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने मां के दरबार में आकर शीश नवाया व आशीर्वाद प्राप्त किया। बताया जा रहा है कि लगभग 50 हजार भक्तों ने परिवार सहित मां की पूजा अर्चना की। हालांकि हिमाचल प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा औरसुविधा का बंदोबस्त किए गए हैं।
PunjabKesari

पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु भारी संख्या में मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। पूजा अर्चना हवन यज्ञ करके अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने भी माता के दरबार में नवरात्रा पूजन व कन्या पूजन किया और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा भी मौजूद थे। मंदिर न्यास के द्वारा उन्हें माता की चुनरी और प्रसाद देकर सम्मानित भी किया गया।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!