Edited By Simpy Khanna, Updated: 09 Oct, 2019 11:13 AM
उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत फारियां की 2 सगी बहनों का चयन राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शिक्षा बलौरिया व प्रतिज्ञा बलौरिया का चयन राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। नगरोटा सूरियां में आयोजित जिला स्तरीय तलवारबाजी...
ज्वाली (संजीव) : उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत फारियां की 2 सगी बहनों का चयन राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शिक्षा बलौरिया व प्रतिज्ञा बलौरिया का चयन राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। नगरोटा सूरियां में आयोजित जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में शिक्षा बलौरिया ने स्वर्ण पदक व प्रतिज्ञा बलौरिया ने रजत पदक हासिल किया।
ऊना के अंबोटा में आयोजित राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में शिक्षा बलौरिया ने स्वर्ण पदक व प्रतिज्ञा बलौरिया ने कांस्य पदक जीता है। दोनों बहनों का चयन राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में हुआ है। शिक्षा बलौरिया व प्रतिज्ञा बलौरिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करना उनका सपना है। उनके पिता सतपाल सिंह आर्मी में हैं जबकि माता प्रवीण कुमारी गृहिणी है। उन्होंने कहा कि आज के युग में लड़कियां किसी से कम नहीं हैं।