नरेंद्र बरागटा का छलका मंत्री न बनाने के दर्द, कहा-मेरी नहीं हो रही प्रमोशन

Edited By Vijay, Updated: 08 Sep, 2019 09:46 PM

narender bragta

ज्य समन्वयक जनमंच एवं चीफ विह्प नरेन्द्र बरागटा का मंत्री न बनने का दर्द आखिरकार झलक ही गया। हालांकि उन्होंने संगठन में उनकी प्रमोशन न होने की बात कही लेकिन इसे उन्हें मंत्री न बनाने से जोड़कर देखा जा रहा है।

सोलन (नरेश पाल): राज्य समन्वयक जनमंच एवं चीफ विह्प नरेन्द्र बरागटा का मंत्री न बनने का दर्द आखिरकार झलक ही गया। हालांकि उन्होंने संगठन में उनकी प्रमोशन न होने की बात कही लेकिन इसे उन्हें मंत्री न बनाने से जोड़कर देखा जा रहा है। सोलन निर्वाचन क्षेत्र के कोठों में आयोजित जनमंच में उन्होंने कहा कि संगठन में उनकी प्रमोशन नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे तब वे पार्टी के उपाध्यक्ष थे और आज भी उपाध्यक्ष ही हैं। इससे आगे उनकी प्रमोशन ही नहीं हो रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए ठोका दावा

उन्होंने चुटकी लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भी अपना दावा ठोक दिया है। प्रदेश में वर्तमान में मंत्री के 2 पद खाली हंै। उपचुनाव के बाद इनको भरने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में संगठन के भी चुनाव होने हैं, ऐसे में भाजपा के कई वरिष्ठ विधायकों की नजर मंत्री पद के साथ-साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर भी टिकी हुई है।

मुख्यमंत्री की तारीफों के बांधे पुल

इस अवसर पर नरेन्द्र बरागटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो प्रदेश में निवेशकों को लाने के लिए विदेशों में रोड शो कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस प्रयास से आने वाले दिनों में प्रदेश में औद्योगिकी निवेश के साथ पर्यटन निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!