जब ट्रैक्टर पर बैठाकर घर लाई दुल्हन

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Apr, 2021 06:56 PM

nalagarh tractor bride house

उपमंडल में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को ट्रैक्टर पर बैठा कर अपने घर लाया। पहली बार ट्रैक्टर पर विदा हुई दुल्हन बी.बी.एन. में चर्चा का विषय बनी हुई है।

नालागढ़ (सतविन्द्र): उपमंडल में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को ट्रैक्टर पर बैठा कर अपने घर लाया। पहली बार ट्रैक्टर पर विदा हुई दुल्हन बी.बी.एन. में चर्चा का विषय बनी हुई है। नालागढ़ के ढेरोंवाल के भूपेंद्र सिंह का खरूणी की मनप्रीत कौर से विवाह हुआ। भूपेंद्र सिंह बारात लेकर तो कार में आया लेकिन विदाई के उपरांत दुल्हन को ट्रैक्टर में बैठा कर अपने घर लाया। दूल्हे के ट्रैक्टर के पीछे उसके दोस्त भी ट्रैक्टर पर घर पहुंचे।

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे किसान दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर पिछले कई माह से आंदोलन पर बैठे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है। किसान का बेटा होने के नाते आंदोलन के समर्थन में अपनी दुल्हन को ट्रैक्टर पर लाने का निर्णय लिया जिसका उनकी दुल्हन ने भी स्वागत किया और दोनों खुशी-खुशी अपने घर पहुंचे।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!