नालागढ़-स्वारघाट NH पर भू-स्खलन, साढ़े 4 घंटे तक थम रहे वाहनों के पहिए

Edited By Vijay, Updated: 29 Aug, 2018 11:19 PM

nalagarh swarghat nh closed from 4 hours due to landslide

नालागढ़-स्वारघाट एन.एच. पर गांव ऊंटपुर थाना के पास भू-स्खलन होने से हाईवे करीब साढ़े 4 घंटे तक बंद रहा, जिससे यातायात जाम हो गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बी.बी.एन.: नालागढ़-स्वारघाट एन.एच. पर गांव ऊंटपुर थाना के पास भू-स्खलन होने से हाईवे करीब साढ़े 4 घंटे तक बंद रहा, जिससे यातायात जाम हो गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे के बंद होने से वाहनों की आवाजाही पंजाब के कीरतपुर साहिब से होते हुए हुई।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह करीब 4 बजे गांव ऊंटपुर थाना के पास भू-स्खलन होने से पत्थर व मलबा हाईवे पर आ गिरा, जिससे हाईवे बंद हो गया और करीब साढ़े 8 बजे हाईवे को खोला गया। जानकारी के अनुसार इस हाईवे के विस्तारीकरण के कार्य के दौरान पहाड़ों को काटा गया है लेकिन कई जगहों पर डंगे नहीं लगाए गए, जिसके कारण अब भू-स्खलन हो रहा है और लोगों की जमीनों को नुक्सान हो रहा है। कई जगहों पर तो भू-स्खलन के कारण लोगों के घरों को को खतरा पैदा हो गया है।

एस.डी.एम. नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि एन.एच. नालागढ़-स्वारघाट भू-स्खलन के कारण बंद हो गया था, जिसे खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन जगहों पर डंगों की जरूरत है, वहां पर डंगे लगाने के लिए एन.एच. विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!