जिला सिरमौर कांग्रेस उपाध्यक्ष रुपेंद्र ठाकुर पर जानलेवा हमला!

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jun, 2022 12:27 AM

nahan sirmour congress president attack

जिला सिरमौर कांग्रेस में उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को शिमला से लौट रहे जिला सिरमौर के कांग्रेस नेताओं में देर रात झड़प हो गई और जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रुपेंद्र ठाकुर ने एक पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला के आरोप लगाए हैं।

नाहन (दलीप): जिला सिरमौर कांग्रेस में उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को शिमला से लौट रहे जिला सिरमौर के कांग्रेस नेताओं में देर रात झड़प हो गई और जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रुपेंद्र ठाकुर ने एक पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला के आरोप लगाए हैं। रुपेंद्र ठाकुर का कहना है कि जब वह शिमला से पार्टी के कार्यक्रम से लौट रहे थे तो एक पूर्व विधायक व उनके साथियों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले के तुरंत बाद उन्होंने अपनी गाड़ी दौड़ा कर नाहन पहुंचना चाहा लेकिन पीछे से पूर्व विधायक की गाड़ी लगातार उनका पीछा करती रही और निहोग के नजदीक आकर उनको पकड़ लिया। इस दौरान उनके साथ मार पिटाई की गई व जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक शराब के नशे में धुत्त थे। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक की गाड़ी में जिला कांग्रेस के नेता समेत कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना नाहन में उन्होंने इस संबंध में एक शिकायत भी दर्ज करवाई है। जिला सिरमौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोमवार देर रात 12:30 बजे तक पुलिस थाना नाहन में डटे थे। जिला सिरमौर कांग्रेस के नेताओं में उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान भी कांग्रेस की गुटबाजी जगजाहिर हुई थी लेकिन अब कांग्रेस के नेताओं में हुई झड़प के बाद मामला बढ़ता जा रहा है। सोमवार देर रात खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों से पुलिस थाना नाहन में पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान डी.एस.पी. हैडक्वार्टर मीनाक्षी भी मौके पर पहुंच गई थीं, वहीं पुलिस थाना नाहन में मामला गंभीर देखते हुए भारी पुलिस बल मौजूद था।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!