Edited By Kuldeep, Updated: 18 Feb, 2019 08:56 PM
अपने ही सहकर्मी के मर्डर मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने आज अदालत में पेश किया जहां से उसे 5 दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए हैं।
नाहन: अपने ही सहकर्मी के मर्डर मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने आज अदालत में पेश किया जहां से उसे 5 दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए हैं। ए.एस.पी. सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अर्जुन निवासी उत्तराखंड को अदालत में पेश किया जहां से उसे 5 दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है कि पंजाहल पंचायत में जमटा के समीप एक होटल के 4 कर्मी शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक कर्मी को धक्का दे दिया गया और छत से गिरने के बाद वह बुरी तरह से घायल हुआ था और बाद में उसकी मौत हो गई थी।