Edited By Kuldeep, Updated: 11 Jan, 2021 08:40 PM
सूबे में मिले स्थानीय निकाय के नतीजों से गद्गद् हुए भाजपा राज्य अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह जयराम सरकार की 3 साल की उपलब्धियों का जनादेश है।
नाहन (साथी): सूबे में मिले स्थानीय निकाय के नतीजों से गद्गद् हुए भाजपा राज्य अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह जयराम सरकार की 3 साल की उपलब्धियों का जनादेश है। पत्रक ार वार्ता में कश्यप ने कहा कि विकास के दम पर मिशन रिपीट होगा। मीडिया के पूछे सवाल पर कि जयराम ठाकुर अब तक के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं, इस पर कश्यप ने कहा कि सी.एम. कमजोर नहीं हैं, सरल और सहज होना कोई कमजोरी नहीं है। उन्होंने साफ किया कि ऐसा कु छ नहीं है कि अफसरशाही मुख्यमंत्री की नहीं सुनती या फिर नेताओं के इशारों पर, कोरोना काल में जमकर अफसरों के तबादले हुए। उन्होंने कहा कि तबादलों के पीछे जनहित व प्रशासनिक दृष्टि से ही हुए हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि कोरोना के मददेनजर नेताओं व कार्यकत्र्ताओं को सख्त हिदायत दी गई है कि सियासी कार्यक्र मों में 50 से ज्यादा संख्या में लोग न जुटें ताकि कोरोना गाइडलाइन का पालन हो सके। स्थानीय निकाय के चुनाव में संगठन के बेहतर प्रदर्शन से राज्य में ऐतिहासिक जीत मिली है। 29 नगर परिषदों में से 24 पर, 21 नगर पंचायतों में 18 पर भाजपा का कब्जा हुआ है। अभी तक प्रदेश में 102 पंचायतें निर्विरोध आ चुकी हैं जिनमें 54 भाजपा समर्थित हैं। नतीजों से यह साबित हुआ कि लोगों ने भाजपा सरकार की विकास योजनाओं व नीतियों पर मोहर लगाई है। भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है।