Edited By Updated: 08 Dec, 2016 12:26 PM
हिमाचल प्रदेश के परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जी.एस. बाली दादा बन गए हैं।
नगरोटा बगवां: हिमाचल प्रदेश के परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जी.एस. बाली दादा बन गए हैं। उनके बेटे और पी.सी.सी. सैक्रेटरी रघुवीर सिंह बाली को पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई है। बुधवार शाम 6 बजे रघुवीर सिंह बाली की पत्नी भूमिका बाली ने कांगड़ा स्थित फोर्टिस अस्पताल में स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।
परिवहन मंत्री जी.एस. बाली के दादा बनने का समाचार सुनते ही उनके विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवा में खुशी की लहर दौड़ गई। ब्लाक कांग्रेस नगरोटा बगवां के अध्यक्ष चौ. मान सिंह, जिला महासचिव मनोज मेहता, जिला उपाध्यक्ष रोशन लाल खन्ना, ब्लाक महासचिव डा. रामस्वरूप चांद, कुलदीप नारायण, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव कुलदीप जौंकी एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री जी.एस. बाली व रघुवीर सिंह बाली को बधाई दी है।