मोदी सरकार ने नोटबंदी से किया करोड़ों युवाओं को बेरोजगार : चंद्र

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jun, 2018 04:08 PM

nagarota suriye youth los elections

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सांसद प्रो. चंद्र कुमार ने लोक निर्माण विश्राम गृह नगरोटा सूरियां में मंडल कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों दंगल को फतह करने के लिए कार्यकत्र्ताओं को अभी से जुट जाने का...

नगरोटा सूरियां : प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सांसद प्रो. चंद्र कुमार ने लोक निर्माण विश्राम गृह नगरोटा सूरियां में मंडल कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों दंगल को फतह करने के लिए कार्यकत्र्ताओं को अभी से जुट जाने का आह्वान किया। प्रो. चंद्र कुमार ने कार्यकत्र्ताओं को केंद्र की मोदी सरकार की अविवेकपूर्ण नीतियों को प्रत्येक जन तक ले जाने के लिए हर घर तक कांग्रेस का प्रचार करने को कहा। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर बरसते हुए कहा कि मोदी सरकार का 500-1000 रुपए के नोटों का चलन बंद करना एक ऐसा फैसला था, जिससे देश में आर्थिक संकट के हालात पैदा कर दिए। वित्तीय कुप्रबंधन के कारण छोटे और मंझौले उद्योग बंद हो गए तथा कंपनियों में छंटनी के कारण लाखों नौजवानों को नौकरियों से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने बेरोजगारी के विकराल अजगर के लिए टॉनिक का काम किया है और देश में बेरोजगारी की एक बहुत बड़ी फौज खड़ी हो गई है। प्रति वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने का वायदा कर सत्ता में आने वाली मोदी सरकार ने नोटबंदी कर करोड़ों को बेरोजगार कर दिया।


हड़बड़ाहट में जी.एस.टी. लागू करने से भी आहत हुए लोग
जी.एस.टी. को हड़बड़ाहट में लागू कर मोदी सरकार ने नोटबंदी से आहत लोगों की परेशानियों को बढ़ाने का काम किया और महंगाई चौथे आसमान पर पहुंच गई। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे जोश से नहीं होश से काम लें और आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। इस मौके पर पंचायत प्रधान राज शहरिया, समिति सदस्य सतीश मेहरा, वरिष्ठ कार्यकत्र्ता कृष्ण भारद्वाज, ज्वाली कांग्रेस मंडल सचिव सुरेंद्र छिंदा, स्पेल पंचायत प्रधान मीना देवी, प्रेम लता, हाकम सिंह, सोम राज, प्रवीण गुलेरिया, हरनाम सिंह, सुदर्शना देवी व मंडल ओ.बी.सी. सैल कार्यकारिणी सदस्य राम पाल धीमान आदि उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!