Edited By Vijay, Updated: 28 Jul, 2018 08:40 PM
अप्पर करियाड़ा में पट्टे वाले नाग देवता के मंदिर में पिछले 2 दिनों से नाग देवता लोगों को दर्शन दे रहे हैं। नाग देवता के दर्शनों के लिए दूर-दूर से भक्त आ रहे हैं।
ज्वालामुखी: अप्पर करियाड़ा में पट्टे वाले नाग देवता के मंदिर में पिछले 2 दिनों से नाग देवता लोगों को दर्शन दे रहे हैं। नाग देवता के दर्शनों के लिए दूर-दूर से भक्त आ रहे हैं। मंदिर की पुजारिन सुमना देवी ने कहा कि नाग देवता का मंदिर में प्रकट होना पहली बार नहीं हुआ है बल्कि नाग देवता पिछले 14 सालों से लगातार भक्तों को दर्शन देकर कृतार्थ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही भगवान शिव की आराधना व पूजा करती चली आ रही हैं।
समय-समय पर बदलता रहता है देवता का रंग, रूप व आकार
14 साल पहले नाग देवता उनके घर में प्रकट हुए थे तब से लेकर आज तक यह सिलसिला चला हुआ है। मौसम कोई भी हो नाग देवता प्रकट होकर भक्तों का कल्याण करते हैं। नाग देवता का रंग, रूप व आकार समय-समय पर बदलता रहता है। कई बार नाग देवता की लंबाई 6 से 7 फीट तक हो जाती है तो कभी सूक्ष्म रूप धारण कर लेते हैं।