Edited By Kuldeep, Updated: 03 Sep, 2018 09:02 PM
सब्जी मंडी नादौन के नजदीक एक महीने में दूसरा शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। शव मिलने से स्थानीय लोग भयभीत हैं।
नादौन: सब्जी मंडी नादौन के नजदीक एक महीने में दूसरा शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। शव मिलने से स्थानीय लोग भयभीत हैं। सोमवार सुबह जब किसी ने सब्जी मंडी के करीब अज्ञात शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा शव की पहचान करने के लिए लोगों से जानकारी जुटानी शुरू की। काफी देर के बाद शव की शिनाख्त नघंू निवासी बलदेव सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की छानबीन जारी है।