CM पर नड्डा से लेकर हाईकमान की नजर

Edited By kirti, Updated: 02 Jun, 2018 09:55 AM

nadda to high watch on cm

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कामकाज पर भाजपा आलाकमान पूरी नजर रख रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री के टूअर प्रोग्राम की जानकारी भाजपा आलाकमान के अलावा केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को दी जा रही है। इसके अलावा सांसद व विधायकों के...

शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कामकाज पर भाजपा आलाकमान पूरी नजर रख रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री के टूअर प्रोग्राम की जानकारी भाजपा आलाकमान के अलावा केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को दी जा रही है। इसके अलावा सांसद व विधायकों के साथ आला अधिकारियों को भी टूअर प्रोग्राम की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री इन दिनों चम्बा सहित अन्य जिलों के दौरे पर है। मुख्यमंत्री के विशेष निजी सचिव की तरफ से गत 29 मई को जो टूअर प्रोग्राम की प्रति जारी की गई है, उसमें इसका साफ उल्लेख किया गया है। टूअर प्रोग्राम की प्रति 27 जगह भेजी गई है। इसके तहत पहला नाम राज्यपाल के सचिव और दूसरा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का है।

प्रोग्राम की सूची में 13 नंबर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को प्रति भेजी
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रियों के निजी सचिव, सांसदों, विधायकों, मुख्य सचिव, ए.सी.एस. व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, सचिवों, सचिव जी.ए.डी. और आवासीय आयुक्त नई दिल्ली को दी गई है। टूअर प्रोग्राम में 12 नंबर पर एक प्रति भाजपा के नई दिल्ली स्थित कार्यालय सचिव को भेजी गई है। इससे स्पष्ट है कि पार्टी का नेतृत्व मुख्यमंत्री की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। प्रोग्राम की सूची में 13 नंबर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को प्रति भेजी गई है। इसके बाद डी.जी.पी., ए.डी.जी.पी. सी.आई.डी., सभी मंडलीय आयुक्त, सभी डी.सी. और संबद्ध अधिकारियों, सभी एस.सी.पी, सभी विभागाध्यक्षों, पी.डब्ल्यू.डी. व आई.पी.एच. के इंजीनियर-इन-चीफ, अतिरिक्त सचिव जी.ए.डी., निदेशक स्वास्थ्य विभाग, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क, हिमाचल भवन व हिमाचल सदन नई दिल्ली के मैनेजर, असिस्टैंट जी.एम. हिमाचल भवन चंडीगढ़, भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला और जिला भाजपा अध्यक्ष बिलासपुर, मंडी और चम्बा को भेजी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!