शहर में पागल कुत्ते का आतंक, बच्ची सहित 3 को काटा

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Sep, 2019 07:37 PM

nadaun mad dog panic

नादौन शहर में पागल कुत्ते ने घर में घुसकर एक बच्ची के पैर में दांत गड़ाकर उसे घायल कर दिया। इसके अलावा 2 व्यक्तियों व कई जानवरों व कुत्तों को भी इसने काट कर घायल कर दिया।

नादौन, (जैन): नादौन शहर में पागल कुत्ते ने घर में घुसकर एक बच्ची के पैर में दांत गड़ाकर उसे घायल कर दिया। इसके अलावा 2 व्यक्तियों व कई जानवरों व कुत्तों को भी इसने काट कर घायल कर दिया। इस पागल कुत्ते के आतंक से हर कोई सहमा रहा। इसके बाद कुछ युवकों ने इसे घेर कर मार डाला। शहर के वार्ड नं.-4 में 13 वर्षीय धनिष्ठा पुत्री दिनेश्वर परिहार अपने घर में थी तो अचानक इस कुत्ते ने घर में घुसकर पहले उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया और पास ही बरामदे में खड़ी बच्ची पर भी हमला कर दिया। इसके बाद यह कुत्ता शहर के पुराना बस अड्डा की ओर गया, जहां भी 2 व्यक्तियों पर हमला करके इसने उन्हें घायल कर दिया।

बेसहारा कुत्तों व अन्य जानवरों को इसने काटा

लोगों ने बताया कि सबसे पहले इस कुत्ते को अमतर क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया, जहां इसने कई कुत्तों पर हमला करके उन्हें घायल किया। इसके बाद इसके रास्ते में कोई भी जानवर आया उसे यह घायल करता ही चला गया। करीब साढ़े 10 बजे इसने बेला गांव निवासी विपिन मेहरा के घर में घुसकर उनकी गाय व बछड़ी पर हमला करके उन्हें घायल किया। पास ही घूम रहे एक बेसहारा बैल को भी इसने बुरी तरह से काटा। अब लोगों को डर सता रहा है कि जिन बेसहारा कुत्तों व अन्य जानवरों को इसने काटा है वे कभी भी पागल हो सकते हैं, वहीं उनका कहना है कि ऐसे जानवरों की पहचान करना भी कठिन है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस संबंध में उचित कदम उठाया जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!