Edited By kirti, Updated: 05 Apr, 2020 12:30 PM
हिमाचल प्रदेश में मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिलशाद उर्फ विपिन( 38) पुत्र दिलबाग निवासी बनगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बनगढ़ में रहने वाले दिलशाद उर्फ विपिन मुस्लिम समुदाय से संबंध रखता...
ऊना: हिमाचल प्रदेश में मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिलशाद उर्फ विपिन( 38) पुत्र दिलबाग निवासी बनगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बनगढ़ में रहने वाले दिलशाद उर्फ विपिन मुस्लिम समुदाय से संबंध रखता है। रविवार सुबह दिलशाद का शव बाथरूम में लटका मिला। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया है। उसने फंदा किन कारणों से लगाया यह पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने जब उसे बाथरूम में फंदे से लटके देखा तो पुलिस को सूचित किया। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया है और मामले की भी जांच शुरू कर दी।