Edited By kirti, Updated: 16 Nov, 2019 02:14 PM
शिमला शहर में पानी और कूड़े के शुल्क में की गई नगर निगम द्वारा वृद्धि के खिलाफ नागरिक सभा ने निगम आयुक्त के खिलाफ जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया।नागरिक सभा ने नगर निगम पर आरोप लगाया कि शहर की जनता को कूड़े और पानी के भारी भरकम बिलों से प्रताड़ित किया जा...
शिमला(योगराज): शिमला शहर में पानी और कूड़े के शुल्क में की गई नगर निगम द्वारा वृद्धि के खिलाफ नागरिक सभा ने निगम आयुक्त के खिलाफ जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया।नागरिक सभा ने नगर निगम पर आरोप लगाया कि शहर की जनता को कूड़े और पानी के भारी भरकम बिलों से प्रताड़ित किया जा रहा है। नगर निगम पानी और गारबेज को आउटसोर्स करना चाहता है इसलिए लगातार पानी और कूड़े के चार्जिंज में भारी बढ़ोतरी की जा रही है।
नागरिक सभा के अध्यक्ष विजेंदर मेहरा ने नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि नगर निगम ने अगर पानी और कूड़े की बढ़ी हुई दरों को कम नहीं किया तो नागरिक सभा भविष्य में आंदोलन को उग्र करेगी।30 से 35 हजार रुपये के कूड़े और पानी के बिल लोगों पर लादे जा रहे है। मेहरा ने कहा कि नगर निगम सीवरेज सेस लगाने की बात कर रहा है लेकिन सीवरेज निकासी की व्यवस्था करने में नगर निगम कोई कदम नहीं उठा रहा है।आम जनता पर बोझ डालने का काम नगर निगम कर रहा है।पानी और कूड़े के बिलों के लिए शुरू किया गया ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम भी जनता को परेशान कर रहा है।