CM जयराम बताएं हिमाचल को स्वर्णिम बनाने में भाजपा का क्या योगदान : मुकेश अग्निहोत्री

Edited By Vijay, Updated: 28 Aug, 2021 09:39 PM

mukesh agnihotri target on bjp

पूर्व सीएम वाईएस परमार ने हिमाचल को बनाया और वीरभद्र सिंह ने इसे विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। कांग्रेस के इन दो दिग्गज नेताओं की बदौलत हिमाचल प्रदेश आज इस मुकाम पर है। सीएम जयराम ठाकुर बताएं कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश को स्वर्णिम बनाने में क्या योगदान...

चम्बा (काकू चौहान): पूर्व सीएम वाईएस परमार ने हिमाचल को बनाया और वीरभद्र सिंह ने इसे विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। कांग्रेस के इन दो दिग्गज नेताओं की बदौलत हिमाचल प्रदेश आज इस मुकाम पर है। सीएम जयराम ठाकुर बताएं कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश को स्वर्णिम बनाने में क्या योगदान दिया है। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने चम्बा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वॢणम हिमाचल रथ यात्रा निकाली जा रही है। पूरे हिमाचल में इसका रथ घुमाने की योजना है। इसके लिए करीब 51 रथ बनाए जा रहे हैं। यह यात्रा सरकारी खर्चे पर निकाली जा रही है। चुनावी वर्ष में सरकारी संसाधनों के बूते चलाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि सीएम ने प्रदेश के स्वर्णिम इतिहास के बारे में कोई बात नहीं की। 1971 में जब हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ तो भाजपा ने इसका विरोध किया था, ऐसे में अब स्वर्णिम यात्रा निकालने वालों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

देश व प्रदेश में महंगाई चरम पर पहुंची, बेरोजगारों की बड़ी फौज तैयार

उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पैट्रोल, डीजल, सरसों तेल व दालों समेत अन्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। हिमाचल में तैयार होने वाला सीमैंट सवा 400 रुपए प्रतिबैग बिक रहा है। इसी तरह प्रदेश में पैदा होने वाली बिजली जिन राज्यों में बेची जा रही है वहां सस्ती है जबकि हिमाचल में महंगी है। बेरोजगारों की एक बड़ी फौज तैयार हो रही है और सरकार चोर दरवाजे से भर्तियां कर रही है। इससे युवा वर्ग आक्रोषित है। भाजपा ने जो चुनावी वायदे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया।

केंद्रीय मंत्री ने किस बात का आशीर्वाद मांगा

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा आशीर्वाद यात्रा पहले ही निकाल चुकी है लेकिन इसमें चम्बा अछूता रह गया। शायद चम्बा के आशीर्वाद की जरूरत नहीं होगी। सीएम जयराम ठाकुर बताएं कि आशीर्वाद यात्रा व स्वर्णिम हिमाचल यात्रा में अंतर क्या है। केंद्रीय मंत्री किस बात का आशीर्वाद मांगकर निकले हैं। यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेल लाइन, सड़कों व जलक्रीड़ा में हिमाचल सरकार ने हिस्सा नहीं दिया। जल, थल व वायु को लेकर मंत्री जो आरोप लगाकर गए हैं उसके बारे में स्थिति स्पष्ट करें।

कालका-शिमला रेल लाइन को बेचने की तैयारी

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश को बेचने की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें रेल पटरियां, हवाई पट्टियां व सड़कों समेत 6 लाख करोड़ रुपए की संपत्तियां बेचने की योजना है। हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन को भी बेचा जा रहा है। हिमाचल सरकार स्पष्ट करे इस धरोहरों को बचाने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे।

कोरोना काल में फेल हो गई सरकार

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना काल में सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से 6500 लोगों की जान गई है। हालांकि सरकार का कहना है कि सिर्फ 3500 लोगों की ही मौत हुई है लेकिन पीड़ित परिवार को कोई मुआवजा नहीं दिया गया। कोरोना से प्रभावित लोगों को कोई राहत प्रदान नहीं की गई।

वीरभद्र सिंह का कोई विकल्प नहीं

एक प्रश्न के उत्तर में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कोई विकल्प नहीं हो सकता। आगामी चुनावों में कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि चम्बा या किन्नौर से भी सीएम बन सकता है। चम्बा को कम नहीं आंकना चाहिए। किसी भी जिले से सीएम बन सकता है। सत्ता खिसकती देख भाजपा चुनाव करवाने में देरी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!