बिगड़ती कानून व्यवस्था पर मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार को घेरा

Edited By Ekta, Updated: 05 Nov, 2018 09:14 AM

mukesh agnihotri surrounds the government on deteriorating law and order

प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री की निंदा करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के 10 माह के कार्यकाल में प्रदेश में 100 हत्याएं हो चुकी हैं। सी.एम. प्रदेश के विकास के शिखर पर पहुंचने की...

श्री रेणुका जी: प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री की निंदा करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के 10 माह के कार्यकाल में प्रदेश में 100 हत्याएं हो चुकी हैं। सी.एम. प्रदेश के विकास के शिखर पर पहुंचने की बात करते हैं। चूड़धार के जंगल में जुलाई माह में गुम हुई 6 वर्षीय श्रुति को जिंदा ढूंढने में सिरमौर पुलिस व प्रशासन के नाकाम रहने को उन्होंने प्रदेश सरकार की नाकामी करार दिया। नेता विपक्ष के अनुसार स्थानीय पुलिस व प्रशासन यदि उपमंडल संगड़ाह के चूड़धार के जंगल में उक्त मासूम को जिंदा तलाशने के काबिल नहीं थे तो राज्य सरकार को केंद्र से मदद जैसे उपायों से उसकी जिंदगी बचाने की कोशिश करनी चाहिए थी। 

उन्होंने कहा कि सरकार व सरकारी तंत्र द्वारा श्रुति की जान बचाना तो दूर, उसका शव भी नहीं ढूंढा जा सका। जिसे गत सप्ताह भेड़पालकों द्वारा ढूंढ निकाला गया। रविवार को कुब्जा पवेलियन में आयोजित कांग्रेस रेणुका जी मंडल की आम सभा की बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किए जा रहे उद्घाटनों को पूर्व सरकार की देन बताया। उन्होंने यहां तक कह डाला कि विपक्ष व जनता तो दूर प्रदेश के भाजपा नेता भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि जयराम सरकार क्या कर रही है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!