प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर बोले मुकेश अग्निहोत्री, BJP को लगा झटका (Video)

Edited By Vijay, Updated: 23 Jan, 2019 06:21 PM

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री से कांग्रेसी गद्गद् हो गए हैं। प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाने की सूचना मिलते ही ऊना में प्रियंका के पक्ष में जोरदार नारेबाजी हुई। वहीं नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रियंका गांधी के राजनिति में...

ऊना (अमित): प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री से कांग्रेसी गद्गद् हो गए हैं। प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाने की सूचना मिलते ही ऊना में प्रियंका के पक्ष में जोरदार नारेबाजी हुई। वहीं नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रियंका गांधी के राजनिति में सक्रिय होने पर प्रसन्नता जाहिर की है। नेता विपक्ष ने कहा कि प्रियंका के राजनीति में आने से भाजपा को करंट का झटका लग गया है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का राष्ट्रव्यापी प्रभाव कांग्रेस के पक्ष में सामने आएगा।

राहुल गांधी होंगे और मजबूत, पूरे देश को मिलेगा लाभ

उन्होंने प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय राजनीति में आने से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मजबूत होंगे और पूरे देश में इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री से भाजपा को जोरदार करंट लगा है।

प्रियंका गांधी का हिमाचल के साथ गहरा नाता

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का हिमाचल के साथ गहरा नाता है। प्रदेश में उनका निवास स्थान है, ऐसे में हिमाचल की देवभूमि के साथ प्रियंका गांधी का दिल से रिश्ता है, जिसका लाभ प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी को मिलेगा और प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर प्रियंका गांधी की नियुक्ति का असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार की विदाई जनता तय कर देगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!