Edited By Ekta, Updated: 23 Apr, 2019 05:35 PM
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कर्नल धनी राम शांडिल के नामांकन के बाद सुरेश चंदेल व अनिल शर्मा के भाजपा में आने पर कहा कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री को विचार करना चाहिए कि उनका कुनबा चुनावों से पहले इस तरह क्यों...
शिमला (योगराज): नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कर्नल धनी राम शांडिल के नामांकन के बाद सुरेश चंदेल व अनिल शर्मा के भाजपा में आने पर कहा कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री को विचार करना चाहिए कि उनका कुनबा चुनावों से पहले इस तरह क्यों बिखर रहा है। मुख्यमंत्री जयराम को कांग्रेस की चिंता छोड़कर भाजपा की चिंता करनी चाहिए।
अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना में मौसम इन दिनों गर्म रहता है लेकिन आजकल ऊना गलत बयानबाजी से भी तप रहा है। भाजपा नेताओं को अपनी जुबान पर लगाम लगाने की जरूरत है।चुनाव आयोग ने भी भाजपा अध्यक्ष को 48 घंटों के लिए प्रचार करने पर रोक लगाई थी जिससे साबित होता है कि सत्ती गलत है। अग्निहोत्री ने कहा कि सत्ती ही सभी नेताओं को अपनी भाषा पर लगाम लगाने की जरूरत है। कहीं ऐसा न हो जाए कि चुनाव के बाद नेता एक-दूसरे के राजनीतिक विरोधी से दुश्मन बन जाए।