Edited By kirti, Updated: 28 Dec, 2019 03:08 PM
हिमाचल प्रदेश में एक मां ने अपने 7 साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया है। मामला कांगड़ा जिला के इंदौरा का है। जहां इस बेरहम मां ने अपने बच्चे की हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया। वहीं महिला के पति ने पुलिस थाना इंदौरा में शिकायत दर्ज करवाई है।...
फतेहपुर:हिमाचल प्रदेश में एक मां ने अपने 7 साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया है। मामला कांगड़ा जिला के इंदौरा का है। जहां इस बेरहम मां ने अपने बच्चे की हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया। वहीं महिला के पति ने पुलिस थाना इंदौरा में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे के शव जंगल से बरामद कर लिया है और महिला व उसके देवर को भी हिरासत में ले लिया है।
इंदौरा तहसील की भोग्रवां पंचायत के निवासी बलवंत सिंह की पूना देवी के अपने देवर सेवा कुमार के साथ अवैध संबंध थे। महिला के 3 बच्चे हैं इनमें बड़े बेटे युद्ववीर उर्फ विनय( 7) ने अपनी मां को चाचा के साथ संबंध बनाते देख लिया था। इस कारण महिला ने देवर के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या कर दी और उसके शव को जंगल में फेंक दिया। हत्या का शक होने बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जंगल से शव बरामद किया। पुलिस परिवार के सदस्यों समेत अन्य लोगों के भी बयान ले रही है।