मां की डैम में गिरने से मौत, बेटी ने निगल लिया जहर

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 10 Jul, 2021 05:06 PM

mother dies after falling in dam daughter swallows poison

जिले के चुराह क्षेत्र में एक महिला की बैरा डैम में गिरने से मौत हो गई है। महिला की पहचान गोदमू (42) पत्नी झांफर निवासी गांव चिल्ली तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला शनिवार को सुबह...

चम्बा (काकू चौहान): जिले के चुराह क्षेत्र में एक महिला की बैरा डैम में गिरने से मौत हो गई है। महिला की पहचान गोदमू (42) पत्नी झांफर निवासी गांव चिल्ली तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला शनिवार को सुबह करीब आठ बजे अपने घर से घास काटने डैम साइट गई थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डैम में गिर गई। करीब साढ़े नौ बजे किसी ने उसे डैम में बहते हुए देखा। यह देख शोर मचाना शुरू कर दिया। उनके शोर मचाने पर आस पास के लोग वहां पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला का रैस्क्यू शुरू किया। बैरा डैम के कर्मचारियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को डैम से निकाला। इसके बाद नागरिक अस्पताल तीसा में शव का पोस्टमार्टम किया गया। उधर, गोदमू की 19 साल की बेटी ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा ले आए। यहां पर युवती का उपचार चल रहा है। युवती की हालत खतरे से बाहर है। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!