रोहतांग दर्रे में डेढ़ फुट से अधिक बर्फबारी, कुल्लू से कटी लाहौल घाटी

Edited By Vijay, Updated: 03 Nov, 2018 07:59 PM

more than one and a half feet snow in rohtang pass

ताजा बर्फबारी से लाहौल व मनाली के पहाड़ ढक गए हैं, हालांकि पर्यटन नगरी को बर्फ के फाहों का इंतजार है लेकिन साथ लगते सभी पर्यटन स्थल बर्फ से सराबोर हो गए हैं। रोहतांग दर्रे में अब तक डेढ़ फुट से अधिक बर्फबारी हो चुकी है।

मनाली: ताजा बर्फबारी से लाहौल व मनाली के पहाड़ ढक गए हैं, हालांकि पर्यटन नगरी को बर्फ  के फाहों का इंतजार है लेकिन साथ लगते सभी पर्यटन स्थल बर्फ  से सराबोर हो गए हैं। रोहतांग दर्रे में अब तक डेढ़ फुट से अधिक बर्फबारी हो चुकी है। बारालाचा दर्रे में भारी बर्फबारी होने से मनाली-लेह मार्ग सर्दियों के लिए बंद हो गया है, वहीं रोहतांग दर्रा भी वाहनों के लिए शुक्रवार से बंद कर दिया गया है। मनाली की ओर कोठी तक ही वाहन जा रहे हैं जबकि लाहौल की समस्त घाटी सहित मनाली-केलांग मार्ग पर वाहनों के पहिए जाम हो गए हैं। जिला मुख्यालय केलांग में भी अब तक सवा फुट बर्फबारी हो चुकी है। रोहतांग दर्रे में अब तक डेढ़ फुट, राहनीनाला में डेढ़, मढ़ी में सवा फुट, ब्यासनाला, चुंबक मोड़, राहलाफाल, फातरु और गुलाबा में एक फुट से अधिक हिमपात हुआ है। कोठी और सोलंग में भी 3 इंच बर्फबारी हुई है।
PunjabKesari
मनाली में बारिश का क्रम जारी
मनाली घाटी में कल से बारिश का क्रम जारी है। पहाड़ों में बर्फबारी व घाटी में बारिश होने से ठिठुरन भरी ठंड हो गई है। लाहौल के कोकसर में डेढ़ फुट से अधिक हिमपात हुआ है। सिस्सु, गोंदला, दालग, मुलिंग, तांदी और गौशाल सहित जिला मुख्यालय केलांग में भी 1 फुट हिमपात हुआ है। लाहौल के दारचा, जिस्पा, नेनहगार, गवाड़ी, चौखंग में भी डेढ़ से पौने 2 फुट हिमपात हो चुका है। लाहौल की पट्टन, चंद्रा, गाहर ओर तोत वैली में भी भारी बर्फबारी हुई है। मनाली की ओर आने वाले सैंकड़ों वाहन लाहौल घाटी में फंस गए हैं।
PunjabKesari
मनाली से वापस कुल्लू लौट रहीं बसें
एच.आर.टी.सी. के आर.एम. मंगल चन्द मनेपा ने बताया कि बर्फबारी होने के कारण समस्त लाहौल घाटी में बस सेवा बन्द कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कुल्लू से लाहौल आने वाली बसें भी मनाली से वापस कुल्लू लौट रहीं हैं। एस.डी.एम. मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि रोहतांग दर्रे में डेढ़ फुट से अधिक हिमपात हो चुका है। बर्फबारी को देखते हुए रोहतांग मार्ग सभी वाहनों के लिए बंद कर दिया है।

मौसम खुलने के बाद बहाल हो सकता है रोहतांग
बी.आर.ओ. के कमांडर कर्नल ए.के. अवस्थी ने बताया कि सैलानियों को आज कोठी पर्यटन स्थल तक और सोलंगनाला तक भेजा जा रहा है। लाहौल घाटी सहित रोहतांग में भारी हिमपात हुआ है। मौसम खुलने के बाद हालात का जायजा लिया जाएगा। परिस्थितियों को देखने के बाद ही रोहतांग बहाली को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!