Edited By Vijay, Updated: 22 Jun, 2018 08:52 PM
शूलिनी मेले के दौरान करीब 2 दर्जन जेब कतरों को पकड़ा गया है। पुलिस ने मां शूलिनी के डाले के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए थे। यही कारण रहा कि बाद में माता की पालकी के साथ चल रहे कुछ जेबकतरों को पुलिस ने पकड़ा।
सोलन (नरेश): शूलिनी मेले के दौरान करीब 2 दर्जन जेब कतरों को पकड़ा गया है। पुलिस ने मां शूलिनी के डाले के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए थे। यही कारण रहा कि बाद में माता की पालकी के साथ चल रहे कुछ जेबकतरों को पुलिस ने पकड़ा। जानकारी के अनुसार हर वर्ष मेले के दौरान सोलन में जेबकतरे सक्रिय हो जाते हैं। इसे देखते हुए इस वर्ष पुलिस ने जेबकतरों पर विशेष नजर रखी हुई थी। साधारण लिबास में पुलिस कर्मचारियों को जेबकतरों व अन्य शरारती तत्वों को पकडऩे के लिए तैनात किया गया था। ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि एहतियात के तौर पर जेबकतरे पकड़े हैं तथा कार्रवाई की जा रही है।