हिमाचल में बिगड़ेंगे मौसम के मिजाज, ओलावृष्टि के साथ अंधड़ चलने की चेतावनी

Edited By Vijay, Updated: 09 May, 2019 10:53 PM

mood of weather change in himachal warning of storm

प्रदेश में शुक्रवार को फिर से मौसम का मिजाज बिगडऩे वाला है। पूरे प्रदेश में 15 मई तक बारिश का दौर जारी रहने का संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्यम तथा मैदानी क्षेत्रों में 10 से 13 मई तक ओलावृष्टि होने व अंधड़ चलने तथा गर्जना की चेतावनी जारी...

शिमला: प्रदेश में शुक्रवार को फिर से मौसम का मिजाज बिगडऩे वाला है। पूरे प्रदेश में 15 मई तक बारिश का दौर जारी रहने का संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्यम तथा मैदानी क्षेत्रों में 10 से 13 मई तक ओलावृष्टि होने व अंधड़ चलने तथा गर्जना की चेतावनी जारी की है। वीरवार को राजधानी शिमला व आसपास के क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही। वहीं वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.7 और मंडी में 37 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शुक्रवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 15 मई तक प्रदेश में बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

तापमान पर एक नजर

वीरवार को शिमला का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सुंदरनगर 37.6, भुंतर 35.0, कांगड़ा 37.5, बिलासपुर 38.0, हमीरपुर 37.0, धर्मशाला 30.4, नाहन 35.5 व सोलन में 33.0 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!