खेतों में काम कर रही महिला पर बंदरों ने किया हमला

Edited By Vijay, Updated: 01 Jun, 2018 02:19 AM

monkey attack on woman in fields

उपमंडल के अंतर्गत आते टेहली गांव की महिला को वीरवार सुबह बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला माया देवी पत्नी मौजी राम वीरवार सुबह जब खेतों में काम कर रही थी तो उसी समय उस पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया।

नादौन: उपमंडल के अंतर्गत आते टेहली गांव की महिला को वीरवार सुबह बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला माया देवी पत्नी मौजी राम वीरवार सुबह जब खेतों में काम कर रही थी तो उसी समय उस पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला के साथ उसकी देवरानी भी थी, जैसे ही वे दोनों बंदरों को भगाने लगीं तो उसी समय बंदरों के झुंड ने उन पर हमला करके माया देवी के कपड़े फाड़ दिए और उसे जख्मी कर दिया। जब उसकी देवरानी जोर-जोर से मदद के लिए आवाजें लगाईं  तो साथ के घरों के लोग महिला को बचाने के लिए दौड़े, तब जाकर महिला को बंदरों के छुड़ाया गया।


बंदरों द्वारा हमला करने का तीसरा मामला
घायल महिला के पति ने मौजी राम ने बताया कि उनके गांव में पिछले 4 माह में महिलाओं पर बंदरों द्वारा हमला करने का यह तीसरा मामला है। पिछले माह भी बंदरों ने एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया था। लोगों का कहना है कि वन विभाग इस क्षेत्र से शीघ्र बंदरों को पकड़ कर दूर ले जाकर छोड़े ताकि लोग खेतों में अपना काम आसानी से और निडर होकर कर सकें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!