Edited By Vijay, Updated: 12 Mar, 2019 03:41 PM
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केशव नायक ने कहा कि प्रदेश में युवा शक्ति में नए रक्त का संचार होने के साथ युवा राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जुमलों की सरकार है। पी.एम. मोदी पिछले 5 वर्षों में देश के लिए कुछ नहीं कर पाए...
सुंदरनगर (नितेश सैनी): प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केशव नायक ने कहा कि प्रदेश में युवा शक्ति में नए रक्त का संचार होने के साथ युवा राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जुमलों की सरकार है। पी.एम. मोदी पिछले 5 वर्षों में देश के लिए कुछ नहीं कर पाए हैं और राहुल गांधी देश व कांग्रेस के लिए दिन-रात मेहनत कर देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए कार्य कर रहे हैं और कांग्रेस देश सहित हिमाचल की सभी सीटों में लोकसभा चुनाव जीत कर केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए नहीं बल्कि देश की सेवा करने के लिए काम कर रहे हैं।
राफेल डील के दस्तावेज चोरी होना देता है प्रमाण
उन्होंनेे मोदी सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार जुमलों और घोटालों की सरकार है। उन्होंने कहा कि राफेल डील के दस्तावेज चोरी हुए हैं, जिस का प्रमाण है कि मोदी सरकार ने 30 हजार करोड़ का घोटाला किया, जिसका जनता 2019 के लोकसभा के चुनाव में मुंहतोड़ जबाब देगी और कांग्रेस 2019 में केंद्र में अपना परचम लहराएगी।