विधायक विशाल नैहरिया को मिली हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिलाध्यक्ष की कमान

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 06 Feb, 2021 06:21 PM

mla vishal nahariya gets the command of district head of scout and guide

धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का जिला कांगड़ा का अध्यक्ष बनाया गया है। हाल ही में प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया को भी हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। गौरतलब है कि यह संघ केंद्रीय, युवा...

धर्मशाला (ब्यूरो) : धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का जिला कांगड़ा का अध्यक्ष बनाया गया है। हाल ही में प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया को भी हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। गौरतलब है कि यह संघ केंद्रीय, युवा मामले एवम खेल मंत्रालय से मान्य प्राप्त होने के साथ-साथ वल्र्ड फेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्काउट जर्मनी से संबद्ध है।  इस स्वेच्छिक, गैर राजनीतिक और धर्म निरपेक्ष संगठन का मुख्य उद्देश्य बेहतर समाज के निर्माण के लिए मूल्य आधारित प्रणाली को शामिल करके युवाओं को शिक्षित बनाने पर है। धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का जिलाध्यक्ष बनाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। विशाल नैहरिया ने प्रदेश के वन मंत्री एवं हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पठानिया का उन्हें जिलाध्यक्ष का दायित्व देने पर आभार व्यक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!