कर्ज का घी पीकर व्यवस्था को खींच रही सरकार : विक्रमादित्य सिंह

Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2021 07:40 PM

mla vikramaditya singh target on government

अपने संक्षिप्त दौरे में ऊना ठहराव के दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में इस समय अराजकता का माहौल है और प्रदेश में कहीं दिखाई ही नहीं दे रहा है कि सरकार नाम की कोई चीज है। प्रदेश सरकार कर्ज का घी पीकर जैसे-तैसे व्यवस्था को खींच रही है...

अम्ब/ऊना (विवेक/विशाल): अपने संक्षिप्त दौरे में ऊना ठहराव के दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में इस समय अराजकता का माहौल है और प्रदेश में कहीं दिखाई ही नहीं दे रहा है कि सरकार नाम की कोई चीज है। प्रदेश सरकार कर्ज का घी पीकर जैसे-तैसे व्यवस्था को खींच रही है जबकि विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं। बेरोजगार युवाओं की प्रदेश सरकार को कोई चिंता नहीं है और हालात यह हो गए हैं कि प्रदेश की जनता का इस सरकार से मोह भंग हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता एक बार फिर से कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। इस वक्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट हो जाने की जरूरत है। अगर कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट हो गए तो कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने से कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा कि जिला परिषदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने सरकारी दबाव बनाने का प्रयास किया लेकिन कुल्लू व शिमला में सरकार की पेश नहीं चल सकी और वहां पर कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष काबिज होने में कामयाब रहे हैं। इससे पहले युकां के जिलाध्यक्ष राघव राणा ने कहा कि प्रदेश युकां के अध्यक्ष रहते विक्रमादित्य ने युकां को मजबूत करने के प्रयास किए थे और युकां को मजबूत करने के लिए समय-समय पर उनका मार्गदर्शन लिया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में युकां शीघ्र ही प्रदेश सरकार की पोल खोल अभियान चलाएगी। इस अवसर पर युकां कार्यकत्र्ता तनुज ठाकुर, शाहरुख खान, अभिनव व कुलदीप सैनी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!