विक्रमादित्य का बड़ा वार, बोले-3 वर्षों में केवल 5 उपलब्धियां बता दे सरकार

Edited By Vijay, Updated: 21 Oct, 2020 06:27 PM

mla vikramaditya singh target on government

कांग्रेस महासचिव व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल सरकार को विफल करार देते हुए 3 वर्षों में 5 उपलब्धियां गिनाने की बात कही है और सरकार को हर मोर्चे में फेल बताया है। उन्होंने प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ पुलिस और प्रशासन के दुर्व्यवहार...

शिमला (योगराज): कांग्रेस महासचिव व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल सरकार को विफल करार देते हुए 3 वर्षों में 5 उपलब्धियां गिनाने की बात कही है और सरकार को हर मोर्चे में फेल बताया है। उन्होंने प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ पुलिस और प्रशासन के दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा है कि वह छात्रों की आवाज को दबने नही देंगे। उन्होंने छात्रों की मांग को जायज ठहराते हुए कहा है कि छात्र हित की आवाज वह स्वयं प्रदेश विधानसभा के अंदर व विश्वविद्यालय में जाकर भी उठाएंगे।

आरएसएस की राजनीति का अखाड़ा बनकर रह गया विश्वविद्यालय

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश विश्वविद्यालय आरएसएस की राजनीति का अखाड़ा बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय जो कभी देश के अन्य विश्वविद्यालय से ऊपर अपनी उच्च गुणवत्ता को जाना जाता था, उसकी आज साख गिरती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज विश्वविद्यालय में योग्यता को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय में नाभा या नागपुर के आदेश चल रहे हैं जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

रोहतांग टनल को भी राजनीति का अखाड़ा बनाया

उन्होंने प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने रोहतांग टनल को भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में विकास के बड़े-बड़े दावे कर लोगों को गुमराह करने का प्र्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अटल टनल को लेकर जिस प्रकार के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए तो सरकार बताए कि इस टनल निर्माण में उसका क्या योगदान है।

इनवैस्टर मीट का क्या हुआ?

उन्होंने प्रदेश सरकार से पूछा कि वह अपने कोई 5 ऐसे काम बता दे जो उसने प्रदेश में शुरू किए और उन्हें पूरा कर दिया हो। उन्होंने सरकार से पूछा कि उस इनवैस्टर मीट का क्या हुआ, जिसमें करोड़ों के निवेश की बात कही गई थी। उन्होंने शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित ग्राऊंड मीट पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी प्रदेश में कोई नया प्रोजैक्ट नहीं लगा। उन्होंने इसे एक विफल आयोजन करार दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!