Edited By kirti, Updated: 02 Apr, 2020 10:45 AM
कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए हर कोई अपने स्तर पर कार्य कर रहा है। वही कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की पत्नी इंदिरा ठाकुर अपने घर पर बैठकर मास्क तैयार कर रही है।
कुल्लू (दिलीप ठाकुर) : कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए हर कोई अपने स्तर पर कार्य कर रहा है। वही कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की पत्नी इंदिरा ठाकुर अपने घर पर बैठकर मास्क तैयार कर रही है। यह मास्क सदर कुल्लू के गांव गांव में जाकर लोगों को वितरित किए जाएंगे। वही सुंदर सिंह ठाकुर भी अपने पुत्र के साथ जरूरतमंदों लोगों को दिन रात भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं।
विधायक ने कहा कि यह समय कोई राजनीति का नहीं है। सभी को राजनीति दलगत नीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर कार्य करना होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी धर्मपत्नी इन दिनों घर पर मास्क तैयार कर रही है ताकि वे क्षेत्र के लोगों को मास्क बांटे जाए और लोगों को कोरोना जैसी बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मुश्किल घड़ी में लोग अपने घरों में ही बैठे और इस महामारी से बचा जा सके। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपए की राशि स्वास्थ्य विभाग को दी है।