15 वर्षों में इतना बजट नहीं मिला, जो 1 वर्ष में मिला

Edited By kirti, Updated: 14 May, 2019 11:55 AM

mla rita dhiman

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में गिना जाता रहा है। लेकिन अब यह क्षेत्र इससे बाहर आ रहा है। पिछले 15 वर्षों में इतना बजट नहीं मिला, जितना क्षेत्र को पिछले एक वर्ष में प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया है। यह ब्यान विधायक रीता धीमान...

इंदौरा (अजीज ): इंदौरा विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में गिना जाता रहा है। लेकिन अब यह क्षेत्र इससे बाहर आ रहा है। पिछले 15 वर्षों में इतना बजट नहीं मिला, जितना क्षेत्र को पिछले एक वर्ष में प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया है। यह ब्यान विधायक रीता धीमान ने ध्याला गांव में भाजपा कांगड़ा-चम्बा लोकसभा प्रत्याशी किशन कपूर के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान नुक्कड़ सभा के दौरान दिया।
PunjabKesari
रीता धीमान ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा इसलिए थी क्योंकि यहां लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय नहीं था। लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यहां उक्त विभाग का मंडल कार्य की सौगात दी, जिसके परिणामस्वरूप सड़कें चुका चक होनी शुरु हो गई हैं और बाकी पर काम चल रहा है। उन्हें प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया व उस आधार पर मतापील की। इस अवसर पर उनके साथ बी.डी.सी. चेयरमैन रजिंद्र पठानिया, भाजपा मंडलाध्यक्ष घनश्याम सम्बयाल, महामंत्री अश्विनी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल जोशी, पूर्व प्रधान हंसराज, पूर्व बी.डी.सी. मिंटू शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!