Edited By Vijay, Updated: 06 Sep, 2018 10:42 PM
कुल्लू सदर हलके से विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि पूर्व विधायक महेश्वर सिंह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को गुमराह कर रहे हैं। महेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से पीणी के लिए बन रही आधी-अधूरी सड़क का ही उद्घाटन करवा दिया।
कुल्लू: कुल्लू सदर हलके से विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि पूर्व विधायक महेश्वर सिंह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को गुमराह कर रहे हैं। महेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से पीणी के लिए बन रही आधी-अधूरी सड़क का ही उद्घाटन करवा दिया। उन्होंने कहा कि महेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को नाटी में व्यस्त रखा और उन्हें बाढ़ प्रभावितों के पास कटागला भी नहीं जाने दिया। उन्होंने कुल्लू में पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कटागला न ले जाकर प्रभावितों के जख्मों पर नमक छिड़का गया है। इस मौके पर नारायण ठाकुर और राजेश शानू भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने पाहनाला में तोड़ा प्रोटोकोल
उन्होंने कहा कि पाहनाला में मुख्यमंत्री की जनसभा में पहले उनका भाषण करवाया गया और बाद में पूर्व विधायक महेश्वर सिंह का भाषण हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसा करके अधिकारियों ने प्रोटोकोल तोड़ा है।