मिशन 2019: BJP ने कसी कमर, 2 लाख कर्मचारियों को जोड़ेगा ये संगठन (Video)

Edited By Ekta, Updated: 21 Nov, 2018 12:04 PM

लोकसभा 2019 के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे सभी पार्टियों ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग संगठन अपने अपने तरीके से प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। चंबा मुख्यालय के मिलन पैलेस में भाजपा पूर्व...

चंबा (ब्यूरो): लोकसभा 2019 के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे सभी पार्टियों ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग संगठन अपने अपने तरीके से प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। चंबा मुख्यालय के मिलन पैलेस में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ संगठन ने एक बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने की।

इस मौके पर घनश्याम शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी की जीत में संगठन अहम रोल अदा करेगा। उन्होंने कहा कि वे आने वाले समय में 2 लाख पूर्व कर्मचारियों को इस संगठन के साथ जोड़ेंगे और चुनावों में जीत दर्ज करवाएंगे। इससे पूर्व बैठक में मौजूद कर्मचारियों के अंदरघनश्याम शर्मा ने जोश भरा। इस दौरान उन्होंने पूर्व कर्मचारी नेता सतपाल  ठाकुर को जिला प्रभारी का दायित्व भी सौंपा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!