मंडी के धर्मपुर में पशु तो सिरमौर के पांवटा साहिब में बच्चे के साथ कुकर्म

Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2021 10:58 PM

misdeed with cattle and child

हिमाचल प्रदेश मंडी व सिरमौर जिला में कुकर्म के 2 मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार मंडी जिला के तहत धर्मपुर पुलिस थाना में पशु के साथ कुकर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में दंपति ने कहा है कि जैसे ही...

मंडी/पांवटा साहिब (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश मंडी व सिरमौर जिला में कुकर्म के 2 मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार मंडी जिला के तहत धर्मपुर पुलिस थाना में पशु के साथ कुकर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में दंपति ने कहा है कि जैसे ही उन्होंने गऊशाला का दरवाजा खोला तो देखा कि एक व्यक्ति पशु के साथ कुकर्म कर रहा था। महिला के चिल्लाने पर व्यक्ति ने अपने कपड़े समेटे और भाग निकला। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने कहा कि पशु के साथ कुकर्म करने की शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया है व छानबीन शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब में 6 वर्षीय बच्चे से कुकर्म

उधर, सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल में एक 6 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा। आरोप है कि बच्चा  पढ़ाई कर अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में 14 वर्षीय नाबालिग आरोपी जबरन उसे  अपने घर में ले गया व उसके साथ कुकर्म किया। घर जाकर घबराए बच्चे ने अपने मां-बाप को इस बारे में बताया। इस पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुरूवाल पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे का मैडीकल करवाकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की एक नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!