Edited By Simpy Khanna, Updated: 25 Sep, 2019 01:24 PM
पुलिस थाना बंगाणा के गांव पुरोइयां में एक नाबालिग लड़की खौफनाक कदम उठा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मुताबिक लड़की ने रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया और बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जैसे ही पता चला वह लड़की को लेकर ऊना अस्पताल...
ऊना : पुलिस थाना बंगाणा के गांव पुरोइयां में एक नाबालिग लड़की खौफनाक कदम उठा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मुताबिक लड़की ने रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया और बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जैसे ही पता चला वह लड़की को लेकर ऊना अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया।
मृतका की पहचान खुशबू (15) पुत्री राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिगा द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।