खत्म हुई पुलिस की तलाश, बालिका आश्रम से फरार नाबालिग लड़कियां चंडीगढ़ से बरामद

Edited By Vijay, Updated: 21 Jun, 2018 10:05 PM

minor girls absconding from balika ashram recovered from chandigarh

बालिका आश्रम से फरार हुई तीनों नाबालिग लड़कियां पुलिस को चंडीगढ़ में मिली हैं। ये नाबालिग लड़कियां आई.एस.बी.टी. सैक्टर-43 चंडीगढ़ में सड़क पर घूम रही थीं, ऐसे में पुलिस ने लड़कियों को वहीं से बरामद किया।

शिमला: बालिका आश्रम से फरार हुई तीनों नाबालिग लड़कियां पुलिस को चंडीगढ़ में मिली हैं। ये नाबालिग लड़कियां आई.एस.बी.टी. सैक्टर-43 चंडीगढ़ में सड़क पर घूम रही थीं, ऐसे में पुलिस ने लड़कियों को वहीं से बरामद किया। बताया जा रहा है कि लड़कियां शिमला से लिफ्ट मांगकर चंडीगढ़ पहुंची थीं। पुलिस के समक्ष लड़कियों ने यह बताया है कि उन्होंने शिमला से चंडीगढ़ जाने के लिए आगे से आगे लिफ्ट ली थी और चंडीगढ़ पहुंच गईं। पुलिस जल्द ही नाबालिग लड़कियों को शिमला पहुंचाएगी और आश्रम से कमेटी बुलाकर उसे सौंप देगी। लड़कियों के चंडीगढ़ जाने का क्या मकसद था, इस बारे पुलिस द्वारा अभी लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।


एच.आर.टी.सी. के इंस्पैक्टर ने भीख मांगती देखीं लड़कियां
पुलिस के समक्ष तो लड़कियां यही बता रही हैं कि वे घूमने गई थीं। लड़कियों के फरार होने का सही पता पुलिस पूछताछ के बाद ही चल पाएगा। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में लड़कियां भीख मांग रही थीं, ऐसे में एच.आर.टी.सी. के एक इंस्पैक्टर ने उन्हें देख लिया और उसे शक हुआ कि ये वही लड़कियां हो सकती हंै जोकि शिमला से गायब हुई थीं। इंस्पैक्टर को लड़कियों के गायब होने का पता खबर पढ़कर चला था। उसके बाद इंस्पैक्टर ने बालूगंज थाने में फोन किया और पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ रवाना हुई और लड़कियों को बरामद किया।


स्कूल पहुंचने से पहले ही फरार हो गईं थीं लड़कियां
उल्लेखनीय है कि लड़कियां स्कूल पहुंचने से पहले ही रास्ते से फरार हुई थीं। इन लड़कियों में एक मंडी, एक चम्बाघाट व एक नेपाली मूल की है। इनमें से 2 सरकारी स्कूल टूटीकंडी में 9वीं कक्षा व एक 10वीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस ने लड़कियों को ढूंढने के लिए टीमें गठित की थीं, ऐसे में पुलिस ने लड़कियों के फरार होने की सूचना विभिन्न थानों को भी दी थी। हालांकि अगले दिन पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के फरार होने की सूचना मिलते ही टूटीकंडी के लिए आने व जाने वाले सभी मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस ने सभी गाडिय़ों व बसों को रोककर तलाशी ली लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। पुलिस को दूसरे दिन ही सफलता हाथ लगी।


क्या कहते हैं शिमला के एस.पी.
एस.पी. शिमला ओमपति जम्वाल ने कहा कि आश्रम से फरार हुई तीनों नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने चंडीगढ़ से बरामद कर लिया है। शिमला पहुंचाते ही इन्हें आश्रम वालों को सौंप दिया जाएगा। आश्रम से पहले कमेटी को बुलाया जाएगा। नाबालिग लड़कियों से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर वे फरार क्यों हुई थीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!