Edited By Vijay, Updated: 23 Apr, 2020 07:05 PM
एक किशोरी ने कांगड़ा थाना के तहत फं दे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना प्रभारी कांगड़ा मेहर सिंह ने बताया कि कांगड़ा थाना के तहत 2 बहनें जिनमें एक 15 साल की है जोकि मैट्रिक में व बड़ी बहन 17 साल 12वीं कक्षा में पढ़ती है।
कांगड़ा (ब्यूरो): एक किशोरी ने कांगड़ा थाना के तहत फं दे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना प्रभारी कांगड़ा मेहर सिंह ने बताया कि कांगड़ा थाना के तहत 2 बहनें जिनमें एक 15 साल की है जोकि मैट्रिक में व बड़ी बहन 17 साल 12वीं कक्षा में पढ़ती है। मृतका के परिजनों ने पुलिस जांच अधिकारी को बताया कि कोरोना वायरस के चलते स्कूल से पढ़ाई अब मोबाइल पर हो रही है। गत दिवस बड़ी बहन ने अपने स्कूल का काम मां का मोबाइल लेकर नोट कर लिया। मोबाइल पर ज्यादा टाइम लगाने के चलते छोटी बहन खफ ा हो गई, जिसके चलते दोनों बहनों में इस बात को लेकर बहसबाजी हुई।
उसके उपरांत बड़ी बहन मां के साथ पशुओं को चारा लेने के लिए चली गई। इस दौरान छोटी बहन व उसके दादा घर पर अकेले थे। उसके दादा बीमार चल रहे हैं। देर शाम 8 बजे के आसपास जब उसकी मां व बड़ी बहन पशुओं का चारा लेकर घर वापस आईं तो उन्होंने उसे फंदे से लटका पाया। शोर मचाने पर उसके परिजन व आस-पड़ोस वाले इकट्ठे हो गए और लड़की को फंदे से उतारकर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।