Edited By Vijay, Updated: 07 Mar, 2021 11:01 PM
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो गई है। प्रदेश में जयराम सरकार ने अथाह विकास करवाया है। जिससे कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, विधानसभा हो या विधानसभा के बाहर विपक्ष एक...
घुमारवीं (कुलवंत): खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है। प्रदेश में जयराम सरकार ने अथाह विकास करवाया है। जिससे कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, विधानसभा हो या विधानसभा के बाहर विपक्ष एक रटा रटाया मुद्दा लेकर आता है। कांग्रेस में नेता बनने की होड़ मची हुई है। इससे कांग्रेस पूरी तरह से बंटी हुई है। खाद्य आपूॢत मंत्री राजेंद्र गर्ग घुमारवीं में प्रैसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार का बजट अत्यंत कठिन आर्थिक परिस्थितियों में स्वागत योग्य है। कोरोना संकट के कारण पूरे विश्व की और भारत की आर्थिक परिस्थिति सबसे कठिन दौर में है। ऐसी विपरीत आर्थिक परिस्थिति में जयराम ठाकुर द्वारा घोषित बजट ऐतिहासिक है। मंत्री ने कहा कि इस बजट में रोजगार सृजन के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण ऐलान किए गए हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाने का प्रयास इस बजट में किया गया है। कोरोना के दृष्टिगत जिस तरीके का बजट पेश किया गया है वह निश्चित तौर पर प्रदेश को विकास की राह पर ले जाएगा।
उन्होंने जयराम ठाकुर द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। महिला वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा 70 से 65 वर्ष करने के निर्णय से महिला शक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों से ताल्लुक रखने वाली लड़कियों की शादी के समय सहायता के लिए शगुन योजना शुरू करना भी एक सराहनीय कदम है। अब गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली लड़की को शादी के दौरान 31 हजार रुपए की राशि सरकार द्वारा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बजट में सरकार ने विभिन्न विभागों में हजारों की संख्या में खाली पड़े पदों को भरने का भी निर्णय लिया है। बजट में विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। जोकि सराहनीय कदम है। मंत्री ने कहा कि घुमारवीं में मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।