आनी विधानसभा क्षेत्र में 300 करोड़ की योजनाओं पर होगा कार्य : महेंद्र सिंह ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 20 Jun, 2021 11:50 PM

minister mahender singh thakur in aani

आनी विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के तहत करीब 300 करोड़ की विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इसमें से कुछ योजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया गया है और कुछ योजनाओं को जल्द स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू किया जाना है। जल शक्ति, राजस्व, बागवानी...

आनी (शिव): आनी विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के तहत करीब 300 करोड़ की विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इसमें से कुछ योजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया गया है और कुछ योजनाओं को जल्द स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू किया जाना है। जल शक्ति, राजस्व, बागवानी और सैन्य कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने ये बात आनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन कही। उन्होंने योजनाओं को लोगों की जरूरत के मुताबिक बनाने के लिए स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रस्तावित योजनाओं को जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा।
PunjabKesari, Minister Mahender Singh Thakur Image

नित्थर, दलाश, आनी और शवाड क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगात

मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने आनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन क्षेत्र को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जहां विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया, वहीं नित्थर क्षेत्र के लिए जल्द 15 करोड़ रुपए की पेयजल योजना का जल्द शिलान्यास करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि नित्थर क्षेत्र के लिए इस योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। दलाश क्षेत्र के लिए भी उन्होंने इसी तरह की योजना की घोषणा की और इस संबंध में जल्द से जल्द डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। वहीं आनी खड्ड का भी उन्होंने तटीकरण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए और इस पर जल्द कार्रवाई करने को कहा। नित्थर क्षेत्र में उन्होंने एसजेवीएनएल से जुड़े मुद्दों को सुलझाने का भरोसा दिया।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!