वोल्वो बसों की खरीद-फरोख्त पर मंत्री गोविंद ठाकुर ने दिया बयान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Mar, 2018 12:02 PM

minister govind thakur statement on purchase and sale of volvo buses

वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आने वाले सैलानियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बाहरी राज्यों के ट्रांसपोर्टर्ज द्वारा हिमाचल प्रदेश से खरीदी जा रहीं वोल्वो बसों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि अपनी मर्जी...

मनाली (सोनू): वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आने वाले सैलानियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बाहरी राज्यों के ट्रांसपोर्टर्ज द्वारा हिमाचल प्रदेश से खरीदी जा रहीं वोल्वो बसों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि अपनी मर्जी से लोग बसें बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनमर्जी व दादागिरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए सार्थक सोच के साथ सेवाएं देने वाले ट्रांसपोर्टरों का सरकार स्वागत करती है लेकिन प्रदेश में मनमानी करने वाले ट्रांसपोर्टरों को सहन नहीं किया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पर्यटन स्थलों में इलैक्ट्रिक बसों की शुरूआत कर दी है। इन बसों को तमाम पर्यटन स्थलों में चलाया जाएगा। सैलानियों के सुरक्षित सफर को लेकर सरकार गंभीर है और सेवाएं उपलब्ध करवाने में यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मनाली-कुल्लू सहित समस्त प्रदेश के टैक्सी आप्रेटरों से सैलानियों को अतिथि देवो भव: की तर्ज पर सेवाएं देने की सलाह दी। 


दु:ख जताया
ईराक में मारे गए भारतीयों पर मंत्री गोविंद ठाकुर ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह एक निंदनीय घटना है। आतंकवाद दुनिया के लिए घातक है। दुनिया के सभी देशों को मिल कर आतंकवाद के खात्मे को प्रयास करने होंगे। उन्होंने मारे गए चारों प्रदेश के युवाओं की मौत पर दुख प्रकट किया।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!