बीमार भाजपा पदा‍धिकारी का हाल जानने उनके घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 06 Jun, 2022 01:38 PM

minister anurag thakur reached bjp official house

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज सुबह ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चौधरी के घर उनका कुक्षलक्षेम पूछने पहुंचे। उत्तम चौधरी कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और उनका उपचार चंडीगढ़ में चल रहा है। व्यक्तिगत दौरे के चलते अनुराग उनके घर पहुंचे। बताया जा रहा...

गग्गल (अनजान): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज सुबह ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चौधरी के घर उनका कुक्षलक्षेम पूछने पहुंचे। उत्तम चौधरी कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और उनका उपचार चंडीगढ़ में चल रहा है। व्यक्तिगत दौरे के चलते अनुराग उनके घर पहुंचे। बताया जा रहा है आज सुबह 8 बजे के करीब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चौधरी के निवास स्थान सहोड़ा पहुंचे। उत्तम चौधरी सुबह 6:00 बजे ही अपना ट्रीटमेंट करवाने चंडीगढ़ चले गए थे। घर के सदस्य से उत्तम चौधरी का हालचाल पूछा और उसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर धर्मशाला के लिए रवाना हो गए। व्यक्तिगत दौरे पर आए अनुराग ठाकुर ने यहां आने की सूचना पहले किसी को नहीं दी थी वह सिर्फ उत्तम चौधरी का हालचाल पूछने के लिए उनके घर पहुंचे और इसके बाद धर्मशाला चले गए। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!