19 दिसम्बर से फिर करवट बदलेगा मौसम, विभाग ने जताई बारिश-बर्फबारी की संभावना(Video)

Edited By kirti, Updated: 17 Dec, 2019 12:00 PM

हिमाचल में अब फिर से लोगो की मुश्किलें बढ़ने वाली है । प्रदेश में 19 दिसम्बर से दोबारा करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इस दौरान बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। 21 दिसम्बर तक समूचे प्रदेश में बारिश व बर्फबारी होगी। जबकि 22 दिसम्बर को पूरे...

शिमला(तिलक): हिमाचल में अब फिर से लोगो की मुश्किलें बढ़ने वाली है । प्रदेश में 19 दिसम्बर से दोबारा करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इस दौरान बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। 21 दिसम्बर तक समूचे प्रदेश में बारिश व बर्फबारी होगी। जबकि 22 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। सोमवार को प्रदेश भर मौसम साफ बना रहा लेकिन लोगों को ठण्ड से राहत नहीं मिल पा रही है। केलांग, मनाली, कुफरी और किन्नौर का पारा शून्य से नीचे चले जाने से हिमाचल में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में अत्यधिक ठंड से प्राकृतिक स्त्रोतों का पानी तक जम गया है।

PunjabKesari


जनजातीय जिलो लाहौल-स्पीति व किन्नौर का पारा भी शून्य से नीचे चला गया है। कल्पा में पारा शून्य से 6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। मनाली और कुफरी में लोग ठंड से कांप रहे हैं। वहीं मनाली में न्यूनतम तापमान -4.8 डिग्री और कुफरी में 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि शिमला में 0.8 दिगी तापमान पहुंच गया है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश में 18 दिसम्बर तक मौसम बिलकुल सफा बना रहेगा। लेकिन इस दौरान लोगों को ठण्ड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। जबकि राज्य में 19 दिसबर से फिर बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश में 19 दिसम्बर से दोबारा करवट बदलने वाला है। इस दौरान बर्फबारी और बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 21दिसम्बर तक समूचे प्रदेश में बारिश व बर्फबारी होगी। जबकि 22 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा।

PunjabKesari

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!