हिमाचल में CAA को लेकर इस दिन शुरू होगा BJP का जनजागरण अभियान

Edited By Vijay, Updated: 27 Dec, 2019 09:47 PM

meeting on bjp working commettiee

भाजपा कार्य समिति की बैठक शुक्रवार को पीटरहॉफ शिमला में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री...

शिमला (योगराज): भाजपा कार्य सिमिति की बैठक शुक्रवार को पीटरहॉफ शिमला में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सत्ती ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सरकार के प्रगतिशील 2 साल के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए बताया कि भाजपा 1 से 15 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगी। इस अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता 5,00,000 परिवारों से संपर्क करेंगे जबकि देश में पार्टी 3 करोड़ परिवारों से संपर्क करने जा रही है।
PunjabKesari, Meeting Image

सोशल मीडिया पर भी विशेष अभियान चलाएगी भाजपा

उन्होंने बताया कि भाजपा अनेक प्रकार के संवाद कार्यक्रम चलाएगी, जिसमें हर मंडल पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी कार्यकर्ताओं घर-घर पहुंचाया जाएगा। इस संदर्भ में भाजपा पैम्फलेट भी आबंटित करेगी। यही नहीं, भाजपा सोशल मीडिया पर भी नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर एक विशेष अभियान चलाएगी।
PunjabKesari, Meeting Image

सीएए को लेकर जनता को गुमराह कर रहे विपक्षी दल

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यों को देखकर कांग्रेस और देश के टुकड़े-टुकड़े गैंग को परेशानी हो रही है और अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, लालू प्रसाद और मुलायम जैसे नेता इन लोगों को संरक्षण देते हैं। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर से 5,00,000 लोगों को निकाला गया था तो उस दौरान ये लोग कहां थे।
PunjabKesari, BJP Leader Satpal Satti Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!